अग्निपथ: विरोध के दौरान वारंगल के राकेश की मौत, केसीआर ने किया 25 लाख की मदद का ऐलान
मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के पात्र व्यक्ति को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के साथ-साथ राज्य सरकार की नौकरी देने की घोषणा की।
हैदराबाद, 18 जून: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान वारंगल जिले के निवासी राकेश की मौत पर दुख जताया। उन्होंने रेलवे पुलिस की गोलीबारी में मारे गए राकेश के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के पात्र व्यक्ति को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के साथ-साथ राज्य सरकार की नौकरी देने की घोषणा की।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। तेलंगाना के सिकंदराबाद में भी शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हुए विरोध प्रदर्शन में वारंगल जिले के रहने वाले राकेश की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए। विरोध प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications