सीएम मान के आदेश के बाद पंजाब में गन हाउस की चेकिंग शुरू

होशियारपुर : पंजाब में हाल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। इन्हीं आदेशों के तहत होशियारपुर शहर के तमाम गन हाउसों में खुद आला अधिकारी पहुंचे। अधिकारी हथियारों और उनके द्वारा जारी किए गए लाइसेंस की जानकारी और जांच में जुट गए हैं।

punjab government

इस मौके पर उच्चाधिकारियों ने कहा कि पंजाब भर में हाल की घटनाओं को देखते हुए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सरकार की ओर से जो आदेश आए हैं, उसके अनुसार हथियारों की दुकानों से संपर्क कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि हथियारों के लाइसेंस किसे और किन परिस्थितियों में जारी किया गया।

इसके अलावा उन्होंने लाइसेंसी हथियारों के साथ तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई इस तरह से हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आया या कोई शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+