Jackie Shroff के सामने हुई 17 साल के भाई हेमंत की मौत, दर्दनाक हादसे से डर गए थे एक्टर, लगा ऐसा सदमा

Jackie Shroff Brother Death: बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और बेफिक्र अंदाज के लिए मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ की जिंदगी जितनी प्रेरणादायक रही है, उतनी ही भावनात्मक भी। आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले एक्टर ने सफलता हासिल करने से पहले कई कठिन दौर देखे। मुंबई की चॉल में पले-बढ़े जैकी श्रॉफ ने गरीबी, संघर्ष और अपनों को खोने का दर्द बहुत करीब से महसूस किया है।

जैकी श्रॉफ के बड़े भाई की डूबने से हुई थी मौत
जैकी श्रॉफ की जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा तब आया था, जब बचपन में ही उन्होंने अपने बड़े भाई को हमेशा के लिए खो दिया था। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी याद आज भी लोगों को भावुक कर देती है।

Jackie Shroff

बड़े भाई हेमंत को अपना हीरो मानते थे जैकी श्रॉफ

-जैकी श्रॉफ अपने बड़े भाई हेमंत श्रॉफ को सिर्फ भाई नहीं बल्कि अपना आदर्श मानते थे। परिवार और आसपास के लोग भी हेमंत की मददगार प्रवृत्ति की खूब तारीफ करते थे। कहा जाता है कि वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे और जरूरतमंदों की मदद करना उनकी आदत थी।

Salman Khan को लेकर आई बड़ी खबर, 'काला हिरण' फिल्म पर भाईजान ने उठाया ऐसा स्टेप, अब क्या होगा आगे?
Salman Khan को लेकर आई बड़ी खबर, 'काला हिरण' फिल्म पर भाईजान ने उठाया ऐसा स्टेप, अब क्या होगा आगे?

-हालांकि यही स्वभाव एक दिन हेमंत श्रॉफ के लिए जानलेवा साबित हो गया। आपको बता दें कि महज 17 साल की उम्र में हेमंत ने किसी की जान बचाने की कोशिश में अपनी जिंदगी गंवा दी। उस वक्त जैकी श्रॉफ सिर्फ 10 साल के थे।

आंखों के सामने भाई हेमंत के साथ हुई थी ऐसी घटना

-एक पुराने इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने इस दर्दनाक घटना को याद करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई हेमंत किसी अनजान व्यक्ति को बचाने के लिए पानी में उतरे थे। उन्होंने उस व्यक्ति की जान तो बचा ली थी लेकिन खुद सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके।

-जैकी श्रॉफ के अनुसार उनके भाई हेमंत को तैरना नहीं आता था और इसी वजह से वह गहरे पानी में फंस गए थे। ये पूरा हादसा जैकी श्रॉफ की आंखों के सामने हुआ था। उन्होंने अपने भाई को बचाने की पूरी कोशिश की थी और एक केबल भी उनकी ओर फेंकी थी लेकिन दुर्भाग्य से वह कोशिश सफल नहीं हो सकी।

-अपने सामने बड़े भाई को डूबते देखना जैकी श्रॉफ के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं था। इस घटना ने उनके बचपन को गहरे सदमे में डाल दिया था और लंबे समय तक वह इस दर्द से उबर नहीं पाए थे।

एक हादसे ने बदल दी थी पूरी जिंदगी

हेमंत श्रॉफ की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था। परिवार के लिए ये नुकसान इतना बड़ा था कि उससे उबरने में वर्षों लग गए। जैकी श्रॉफ ने कई मौकों पर स्वीकार किया है कि अपने भाई को खोने का दर्द आज भी उनके दिल में कहीं न कहीं मौजूद है। यही वजह है कि वह अक्सर अपने बड़े भाई को याद करते हैं और उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताते हैं।

पिता को पहले ही हो गया था अनहोनी का आभास?

-जानकारी के अनुसार जैकी श्रॉफ के पिता काकूभाई श्रॉफ ज्योतिष विद्या में रुचि रखते थे। परिवार से जुड़े किस्सों के मुताबिक घटना वाले दिन उन्हें किसी अनहोनी का एहसास हुआ था। बताया जाता है कि उन्होंने उस दिन को अशुभ बताया था और सावधानी बरतने की बात कही थी।

-दिलचस्प बात ये भी है कि काकूभाई ने जैकी श्रॉफ के भविष्य को लेकर भी एक भविष्यवाणी की थी। कहा जाता है कि उन्होंने बेटे के बचपन में ही संकेत दे दिया था कि वह आगे चलकर बड़ा नाम कमाएगा। वर्षों बाद ये बात सच साबित हुई और जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार्स में शामिल हो गए।

संघर्षों से निकलकर बने बॉलीवुड के 'भिड़ू'

-जिंदगी में इतने बड़े व्यक्तिगत नुकसान के बावजूद जैकी श्रॉफ ने कभी हार नहीं मानी। चॉल की तंग गलियों से निकलकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। 80 और 90 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और आज भी वह बॉलीवुड के सबसे सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं।

-जैकी श्रॉफ की कहानी सिर्फ स्टारडम की कहानी नहीं है बल्कि ये उन संघर्षों और दर्दनाक अनुभवों की भी कहानी है जिन्होंने उन्हें मजबूत बनाया। अपने बड़े भाई को बचपन में खोने का दुख आज भी उनके जीवन का सबसे भावुक अध्याय है। शायद यही वजह है कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी जैकी श्रॉफ जमीन से जुड़े और संवेदनशील इंसान के रूप में पहचाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+