कौन है लड़कों को फाइट में धूल चटाकर चैंपियन बनने वाली लड़की? रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
आपने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म दंगल में गीता और बबीता को लड़कों के साथ कुश्ती करते जरूर देखा होगा और अब मिलिए थाईलैंड की एक ऐसी ही मशहूर फाइटर से, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में लड़कों को ना सिर्फ टक्कर दी बल्कि उन्हें चारों खाने चित भी किया।
हम बात कर रहे हैं "द क्वीन" के नाम से मशहूर फेटजीजा की, जो कि मौजूदा समय में ONE Championship की एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। 24 वर्षीय सनसनी 19 जून को दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा करने उतरेंगी, जब उनकी टक्कर डिविजन की मॉय थाई चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ से The Inner Circle इवेंट में होगी।

लड़कियों के लिए जिम न होने पर पिता ने घर पर कराई तैयारी
थाईलैंड में मॉय थाई को राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है और बच्चे छोटी उम्र से ही इसमें मुकाबले करना शुरु कर देते हैं। फेटजीजा के साथ भी ऐसा ही हुआ, मगर उनके इलाके में लड़कियों के ट्रेनिंग करने के लिए कोई जिम नहीं था। फिर क्या, पिता ने बेटी के करियर को आगे बढ़ाने के लिए घर पर ही जिम बना डाला।
यहां से ट्रेनिंग कर उन्होंने लड़कों से भिड़ना शुरु किया और उसके बाद की बात इतिहास बन गई। उन्होंने बताया, "मैंने 6 साल की उम्र से फाइट करना शुरु कर दिया था। शुरुआती फाइट्स में लड़कों से फाइट की क्योंकि मेरे भार वर्ग में फाइट करने के लिए लड़कियां नहीं थीं। कभी-कभी दिन में दो फाइट भी करती थी। एक फाइट दिन में तो दूसरी रात में।"
लड़कों से फाइट कर मिली बड़ी सीख
फेटजीजा 10 साल की उम्र तक आते-आते 100 से ज्यादा फाइट कर चुकी थीं। इनमे से 70 से अधिक फाइट लड़कों के साथ कीं और ढेरों फाइट उन्होंने अपने नाम भी कीं।
इसका उन्हें आगे चलकर फायदा हुआ और इस बारे में उन्होंने बताया, "लड़कों से फाइट करने की वजह से मुझे बहुत फायदा मिला। अगर मेरे पिता का साथ और वे दिन नहीं होते तो आज यहां तक नहीं पहुंच पाती।"












Click it and Unblock the Notifications