कौन हैं तहसीन मोहम्मद जमशेद, कतर की टीम में भारतीय खिलाड़ी की एंट्री? फीफा वर्ल्ड कप में रचेगा इतिहास!

Who Is Tahsin Mohammed Jamshid: भारतीय फुटबॉल फैंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी राष्ट्रीय टीम को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। लेकिन इस बार टूर्नामेंट में भारत का एक मजबूत कनेक्शन जरूर नजर आएगा। कतर ने विश्व कप के लिए अपनी 26 सदस्यीय आधिकारिक टीम की घोषणा की है, जिसमें केरल मूल के 20 वर्षीय विंगर तहसीन मोहम्मद जमशेद को शामिल किया गया है। तहसीन के चुने जाने के बाद से ही भारतीय फुटबॉल फैंस विशेषकर केरल में इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

कौन हैं तहसीन मोहम्मद जमशेद? (Who Is Tahsin Mohammed Jamshid)

तहसीन का जन्म और पालन-पोषण कतर में हुआ है, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से केरल के कन्नूर का रहने वाला है। जब तहसीन महज तीन वर्ष के थे, तब उनके माता-पिता कतर शिफ्ट हो गए थे। तहसीन कतर के प्रतिष्ठित क्लब अल-दुहैल एससी (Al-Duhail SC) के लिए खेलते हैं। उन्होंने कतर के यूथ फुटबॉल सिस्टम (जमीनी स्तर के प्रशिक्षण) से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Who Is Tahsin Mohammed 1

तहसीन ने दमदार प्रदर्शन कर बनाई टीम में जगह

मैदान पर अपनी तेज रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग और आक्रामक बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले तहसीन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यूथ लेवल पर अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। कतर की राष्ट्रीय टीम के मौजूदा हेड कोच जुलेन लोपेटेगुई हैं, जो इससे पहले स्पेन की राष्ट्रीय टीम और रियल मैड्रिड जैसे दुनिया के सबसे बड़े क्लब के कोच रह चुके हैं।

'पैसे को सिर पर मत चढ़ने देना', Vaibhav sooryavanshi को आखिर दिग्गज ने क्यों दी ऐसी सलाह?
'पैसे को सिर पर मत चढ़ने देना', Vaibhav sooryavanshi को आखिर दिग्गज ने क्यों दी ऐसी सलाह?

भारतीय फैंस दे रहे हैं तहसीन को बधाई

लोपेटेगुई जैसे कोच द्वारा 20 साल के युवा तहसीन को विश्व कप जैसे सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यीय टीम में जगह देना यह साबित करता है कि इस खिलाड़ी में असाधारण क्षमता है। कतर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा सोशल मीडिया पर टीम की घोषणा किए जाने के बाद से ही कमेंट सेक्शन में भारतीय फैंस द्वारा तहसीन को बधाई देने और कतर की टीम का सपोर्ट करने वाले संदेशों की बाढ़ आ गई है।

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल नियमों में बड़े बदलावों को IFAB की मंजूरी, अब खिलाड़ियों के लिए बदलेगा गेम प्लान?
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल नियमों में बड़े बदलावों को IFAB की मंजूरी, अब खिलाड़ियों के लिए बदलेगा गेम प्लान?

ग्रुप-बी में कतर की कड़ी चुनौती

पिछले सीजन के मेजबान रहे कतर को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप को तकनीकी रूप से काफी कठिन माना जा रहा है। कतर का मुकाबला ग्रुप स्टेज में कनाडा, बोस्निया एंड हर्जेगोविना और स्विट्जरलैंड जैसी मजबूत टीमों से होगा। इन कड़े मुकाबलों में तहसीन को अपनी गति और विंग्स से कतर के आक्रमण को मजबूती देनी होगी।

क्या इस बार बदल जाएगा फुटबॉल का इतिहास? FIFA World Cup 2026 में टूट सकते हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड
क्या इस बार बदल जाएगा फुटबॉल का इतिहास? FIFA World Cup 2026 में टूट सकते हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+