कैग की रिर्पोट के बाद सीएम केजरीवाल बोले- ये ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत
दिल्ली सरकार और उसके राजस्व को लेकर आई कैग की रिपोर्ट से अरविंद केजरीवाल की सरकार गदगद नजर आ रही है.
नई दिल्ली,07 जुलाई: दिल्ली सरकार और उसके राजस्व को लेकर आई कैग की रिपोर्ट से अरविंद केजरीवाल की सरकार गदगद नजर आ रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैग की दिल्ली सरकार को लाभ में बताने वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि ये आंकड़े 'उसकी ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत' हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की ईमानदारी ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है. दरअसल, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की मंगलवार को विधानसभा में रखी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के पास 2015-16 से 2019-20 तक अतिरिक्त राजस्व था. हालांकि, उसने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) इसलिए बनाए रख पाई क्योंकि उसके कर्मचारियों की पेंशन का खर्च केंद्र सरकार वहन करती है और दिल्ली पुलिस का खर्च केंद्रीय गृह मंत्रालय उठाता है.

कैग की रिपोर्ट पर बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यह कैग की रिपोर्ट है. इन्होंने कहा है कि दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से दिल्ली सरकार फायदे में चल रही है. यह आप सरकार की ईमानदारी का सबसे बड़ा सबूत है. इसी ईमानदारी ने हमारे विरोधियों की नींद उड़ा रखी है.'वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि यह है केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस. जब हर राज्य सरकार को भारी राजस्व घाटे का सामना करना पड़ रहा है, यह केवल और केवल अरविंद केजरीवाल की सरकार है जो 2015 से ही रेवेन्यू सरप्लस में चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि ईमानदार राजनीति समृद्धि लाती है.
दरअसल, कैग की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने अपना रेवेन्यू सरप्लेस मेन्टेन रखा है. दिल्ली का रेवेन्यू सरप्लस बढ़ा ही है. साल 2019-2020 की सीएजी यानी कैग ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने 7,499 करोड़ का रेवेन्यू सरप्लस हासिल किया है, जो उसके पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ही है.
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications