Jharkhand: रांची में बर्ड फ्लू को लेकर प्रसाशन अलर्ट, चिकन अंडे की खरीद बिक्री पर लगा प्रतिबंध

रैपिड रिस्पांस टीम की ओर से प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को बर्ड फ्लू के संबंध में माइकिंग के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है।

bird flu

रांची। बर्ड फ्लू ने राजधानी रांची में हड़कंप मचा दिया है. इसे लेकर जहां प्रसाशन एहतियात बरतने की नसीहत दे रहा वहीं कड़ाई से निदेशों का पालन करने की भी घोषणा कर रहा। बता दें झारखंड के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निर्मल महतो चौक स्थित सरकारी आवास में पाली जा रही मुर्गियों में बर्ड फ्लू पाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रसाशनिक महकमें में तहलका मच गया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से एक्शन प्लान के तहत रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई।

बर्डफ्लू को लेकर जेल मोड़ चौक से कचहरी के नजदीक प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे में अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लगातार संक्रमण को रोकने के लिए मुहिम चला रही है। ताकि शहर को संक्रमण के खतरे से बचाया सके। साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में प्रसाशन द्वारा विशेष नजर रखी जाएगी। वहीं रैपिड रिस्पांस टीम की ओर से प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे में सर्वेक्षण किया जा रहा है। लोगों को बर्ड फ्लू के संबंध में माइक पर घोषणा के माध्यम से भी जागरूक भी किया जा रहा है।

बताते चलें कि रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से 7 रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जो संबंधित क्षेत्र में डिसइन्फेक्शन का भी कार्य कर रही है। वहीं सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू की घटना से प्रभावित 1 किलोमीटर के दायरे में स्थिति सामान्य होने पर ही चिकन-अंडा की खरीद-बिक्री की अनुमति दी जाएगी। संभवत: 21 दिनों के बाद स्थिति सामान्य होने पर इसकी अनुमति दी जाएगी।

जबकि इस प्रभावित इलाके से बाहर 10 किलोमीटर के क्षेत्र में निगरानी रखते हुए चिकन-अंडा की खरीद बिक्री हो सकेगी। रांची के एसएसपी की ओर से निर्देश दिया गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में चिकन-अंडा की खरीद-बिक्री पर रोक के लिए आवश्क कदम उठाए। बता दें प्रसाशन ने घोषणा की है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 और सुसंगत कानूनों के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+