हरियाणा के डिप्टी CM आज करेंगे बालसमंद में जनसभा: भव्य बिश्नोई के लिए वोट मांगने आएंगे पहली बार दुष्यंत चौटाला
आदमपुर के बालसमंद में आज हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जनसभा को संबोधित करेंगे। वे भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। दुष्यंत चौटाला पहली बार भव्य बिश्नोई के लिए वोट मांगने चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि अभी तक जजपा का कोई भी बड़ा नेता भव्य के चुनाव प्रचार में नहीं उतरा था।

नामांकन दाखिल करवाने के लिए आए थे जजपा प्रदेशाध्यक्ष
उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जजपा प्रचार करेंगी या नहीं, इस बात पर संशय था। परंतु भव्य बिश्नोई का नामांकन दाखिल करवाने के लिए जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह पहुंचे थे। तब भजन लाल परिवार से नाराजगी की चर्चाओं पर एक बार विराम लग गया था। हालांकि इसके बाद 27 अक्टूबर को जजपा ने मीटिंग करके अपने नेताओं की ड्यूटियां लगाई थी। आदमपुर उप चुनाव में 1 नवंबर को 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा। आदमपुर उप चुनाव में 3 नंवबर को मतदान होगा और 6 नवंर को मतगणना होगी।
लोकसभा चुनाव में हरा चुके हैं कुलदीप को
दुष्यंत चौटाला 2014 के लोकसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को हरा चुके हैं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भव्य बिश्नोई और दुष्यंत चौटाला को भाजपा उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ने हराया था।












Click it and Unblock the Notifications