पंजाब: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई जारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार
जिलेंस जांच के दौरान वर्षों की अवधि के दौरान उनकी कुल आय 47,65,188 रुपए थी और कुल खर्चा 1,06,98,926 रुपए पाया गया था।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध चलाई मुहिम दौरान बुधवार को तरनतारन जिले के ब्लॉक वलटोहा जिला तरनतारन में तैनात पंचायत सचिव हरदियाल सिंह निवासी दासूवाला, जिला तरनतारन को उसकी आमदन से ज्यादा जायदाद बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पंचायत सचिव के विरुद्ध विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के माध्यम से आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस जांच के दौरान वर्षों की अवधि के दौरान उनकी कुल आय 47,65,188 रुपए थी और कुल खर्चा 1,06,98,926 रुपए पाया गया था। इससे यह बात सामने आई है कि जांच दौरान प्राप्त आय की तुलना में आरोपी द्वारा किए गए कुल खर्चे में 59,33,738 रुपए से अधिक व्य्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी हरदियाल सिंह के खिलाफ विजलेंस ब्यूरो के अमृतसर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन, कई गांव सील












Click it and Unblock the Notifications