'एक बार फिर खुली हवा में सांस लेना', एक्सीडेंट के बाद पंत ने मान लिया था ये 'सवेरा' अब नहीं होगा

भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भयानक कार दुर्घटना के बाद जीवन को एक अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया था इसका पता उनकी ताजा हेल्थ अपडेट से चलता है।

Rishabh Pant

भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर वो फोटो शेयर की जिसकी उन्होंने शायद उम्मीदें छोड़ दी थी। फोटो में पंत ने अपने ठीक होने पर एक अपडेट भी साझा किया जिसमें वे कमरे से बाहर खुले आसमान के नीचे बैठे हुए ऊपर वाले का आभार व्यक्तर कर रहे हैं जिसने उन्हें एक बार फिर से ताजी हवा में सांस लेने में सक्षम बनाया। पंत को बाहर बैठे, ताजी हवा का आनंद लेते हुए निश्चित तौर पर काफी आत्मविश्वास महसूस हो रहा होगा और ये बात फोटो में उनका दिलकश कैप्शन बताता है। पता चलता है कि पंत ने भयानक कार दुर्घटना के बाद जीवन को एक अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया था।

कभी नहीं पता था कि बाहर बैठ भी पाऊंगा

कभी नहीं पता था कि बाहर बैठ भी पाऊंगा

पंत 30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक भयानक कार दुर्घटना में शामिल थे। भारत के विकेटकीपर की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर आग की चपेट में आ गई। लेकिन एक्सीडेंट के अंधकार के बाद अब पंत रिकवरी का सवेरा महसूस कर सकते हैं। पंत ने कैप्शन के साथ एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की- "कभी नहीं पता था कि बाहर बैठ भी पाऊंगा और ताजी हवा में सांस लेना महसूस करना बहुत अच्छा लगता है।"

भयानक एक्सीडेंट ने नजरिए को भी बदला

भयानक एक्सीडेंट ने नजरिए को भी बदला

पिछले महीने, पंत ने पुष्टि की कि उनकी सर्जरी सफल रही। उनके माथे पर चोट लगी है, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है, साथ ही उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर की अंगुली और पीठ में चोटें आई हैं। पंत के लिए बहुत राहत की बात ये रही कि उनके स्कैन के परिणामों से पता चला कि उनका दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर कोई असर नहीं पड़ा।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पंत की कमी खलने जा रही है

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पंत की कमी खलने जा रही है

इसके बावजूद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पंत की गैरमौजूदगी इस सीरीज से एक बड़ा आकर्षण छीन रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भी कहा कि ऋषभ पंत की मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की नींद उड़ जाती। पंत पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में गाबा जीत के सूत्रधार थे जो सिडनी में पंत की जबरदस्त पारी के बाद मिले आत्मविश्वास से आई थी। अब भी, भारत नागपुर में गुरुवार से शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। ये मुकाबला कल शुरू होने जा रहा है जो नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा।

Recommended Video

    Asia Cup 2023: दो गुटों में बटा Pakistan, खुद के पूर्व खिलाड़ी ने कर दी बोलती बंद | वनइंडिया हिंदी

    केएल राहुल ने दी अपने बैटिंग ऑर्डर पर बड़ी अपडेट, ओपन करेंगे या मिडिल ऑर्डर में बनेंगे 'टीम मैन'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+