ABVP Kadana Bheri: सिकंदराबाद की रैली में 86 हजार छात्र, शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों पर आक्रोश

ABVP Kadana Bheri: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सिकंदराबाद में 'कदाणा भेरी' रैली में शिक्षा क्षेत्र को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाया। परेड ग्राउंड में एबीवीपी की रैली में करीब 86 हजार छात्रों की शिरकत का दावा किया गया।

राज्य में शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करने के मकसद से आयोजित विरोध मार्च और सार्वजनिक बैठक- 'कदाना भेरी' में छात्रों और नेताओं ने स्कूलों और कॉलेजों में पर्याप्त सुविधाओं की कमी, शुल्क प्रतिपूर्ति और रोजगार के मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की।

ABVP Kadana Bheri

एबीवीपी नेताओं ने तेलंगाना में 5,300 करोड़ रुपये की लंबित शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति बकाया जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में वृद्धि, शुल्क विनियमन अधिनियम और कॉर्पोरेट शैक्षणिक संस्थानों के केवल व्यवसायिक संचालन पर रोक लगाने की मांग की।

छात्रावासों में सुविधाएं

छात्र संगठन ने समाज कल्याण छात्रावासों और गुरुकुलों में आवास सुविधाओं में सुधार, बंद किए गए 8,624 राज्य सरकारी स्कूलों को फिर से खोलने, शैक्षणिक संस्थानों में 1400 प्रतिशत फीस वृद्धि को वापस लेने, सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यान्वयन की भी मांग की।

एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव याज्ञवल्क्य शुक्ला ने छात्रों की बुनियादी जरूरतों की उपेक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की आलोचना की। उन्होंने कहा, राज्य सरकार खामियों और कुप्रबंधन के चक्रव्यूह में काम कर रही है।

असली 'प्रगति'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एबीवीपी राज्य सरकार को उसकी गलतियों का एहसास कराएगी। शुक्ला ने याद दिलाया कि संगठन का छात्रों के अधिकारों के लिए खड़े होने और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ सरकारों को जवाबदेह बनाने के लिए जन आंदोलन का लंबा इतिहास रहा है।

एबीवीपी के राष्ट्रीय आयोजन सचिव आशीष चौहान ने कहा, प्रगति भवन मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनके परिवार की "प्रगति" दिखाती है। राज्य सरकार लोगों की जरूरतों को पहचानने में विफल रही है। बता दें कि प्रगति भवन तेलंगाना का सचिवालय है।

इसे भी पढ़ें- तेलंगाना में Breastfeeding पर जोर, विश्व स्तनपान सप्ताह से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने लोगो लॉन्च किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+