तेलंगाना में Breastfeeding पर जोर, विश्व स्तनपान सप्ताह से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने लोगो लॉन्च किया
तेलंगाना में Breastfeeding पर जोर दिया जा रहा है। विश्व स्तनपान सप्ताह से पहले स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने लोगो लॉन्च किया। तेलंगाना के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने तेलंगाना सचिवालय में 'विश्व स्तनपान सप्ताह' के सम्मान में लोगो का अनावरण किया।
लोगो लॉन्च कार्यक्रम में भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स लिमिटेड के सीओओ विश्वनाथ स्वरूप, प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के सचिव रिज़वी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिशु स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए स्तनपान के महत्व पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य समीक्षा के हालिया आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना 68 प्रतिशत स्तनपान दर के साथ अग्रणी है। प्रदेश में Breastfeeding राष्ट्रीय औसत 63 प्रतिशत से भी अधिक कराई जाती है।
मंगलवार को मंत्री हरीश राव ने बच्चों को भविष्य की बीमारियों से बचाने में स्तन के दूध की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। मां के दूध को अक्सर नवजात शिशुओं के लिए 'तरल सोना' कहा जाता है।
हरीश राव ने न केवल शिशुओं के लिए बल्कि माताओं के लिए भी स्तनपान के कई गुना अधिक लाभ पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, मां का दूध नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को सुनिश्चित करने, एक स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसके अलावा, स्तनपान कराने वाली माताओं में 40-50 साल की आयु के बाद के जीवन में स्तन कैंसर और ovarian cancer जैसी बीमारियों के विकसित होने की संभावना कम होती है।
राज्य सरकार ने कहा, जैसे-जैसे 'विश्व स्तनपान सप्ताह' गति पकड़ रहा है, राज्य सरकार स्तनपान जागरूकता को बढ़ावा देने और माताओं और शिशुओं की भलाई को बढ़ावा देने वाली नीतियों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।












Click it and Unblock the Notifications