पंजाब: बिजली आपूर्ति पर शिअद को AAP ने घेरा, कंग बोले- भ्रम पैदा करने में जुटे सुखबीर बादल
AAP ने पंजाब में बिजली आपूर्ति पर शिरोमणि अकाली दल की घेराबंदी की। AAP प्रवक्ता कंग ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल लोगों में झूठ-भ्रम पैदा करने में जुटे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में बिजली आपूर्ति पर आज शिरोमणि अकाली दल की घेराबंदी की। पंजाब के AAP प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने इस संबंध में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल लोगों में झूठ-भ्रम पैदा करने में जुटे हैं।
मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब में AAP की मान सरकार से पहले मुफ्त बिजली देने का दावा किया जाता था, लेकिन लोगों में टकराव की स्थिति थी और वे ठगा महसूस करते थे। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने से विरोधी राजनीतिक पार्टियों की जड़ें हिल गई हैं। यही कारण है कि विरोधी दल पंजाब में आर्थिक कंगाली का भ्रम पैदा कर रहे हैं।
AAP ने विरासत में मिले कर्ज को घटाया
मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मान सरकार ने विरासत में मिले कर्ज को घटाया है। बताया कि मान सरकार के कार्यकाल में बिजली से 16,599 करोड़ की सब्सिडी बनी, इसमें से 13,571 करोड़ PSPCL को दिए जा चुके हैं। केवल 3028 करोड़ ही शेष हैं, इसे भी इसी वित्तीय वर्ष में चुका दिया जाएगा। कंग ने कहा कि शिअद सत्ता से बाहर होने के दौरान 2342 करोड़ का कर्ज छोड़ कर गई।
साल 2022 में कांग्रेस भी सत्ता से बाहर हुई तो सब्सिडी की 9020 करोड़ की राशि 5 किश्तों में दी जानी थी और AAP सरकार इसकी भी एक किश्त दे चुकी है।
किसानी के नुकसान को बचाया
कंग ने कहा कि मान सरकार ने गन्ने का 492 करोड़ बकाया भी दिया। मान सरकार द्वारा कृषि के लिए लोन देने वाले लैंडमार्क बैंक की 700 करोड़ से अधिक की सहायता न की गई होती तो बैंक बंद होने से सबसे अधिक नुकसान किसानी को होता। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने कर्मचारियों का बकाया और ज्यूडिशियरी का इंक्रीमेंट भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications