AAP की महारैली: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में Rally, आज से डोर टू डोर कैंपेन
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय आज छह जून को 19 राज निवास मार्ग सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने सिविल लाइन में डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे।

केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ दिल्ली में आम आदमी पार्टी महारैली करने जा रही है। 11 जून रविवार को राम लीला मैदान में महारैली का आयोजन होगा। उससे पहले आप पार्टी इस महारैली में दिल्ली के लोगों को आमंत्रण देने और केंद्र सरकार के काले अध्यादेश के बारे में बताने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय आज छह जून को 19 राज निवास मार्ग, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने सिविल लाइन में डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications