Jammu: कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए आरोप
Jammu: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित कपूर ने कहा कि एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है दूसरी तरफ आतंकवादी आए दिन निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक लोगों के लिए इस समय कश्मीर घाटी की स्थिति ठीक नहीं है। कश्मीरी प्रवासी कर्मचारी और आरक्षित श्रेणी के कर्मचारी कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय कभी बायोमेट्रिक उपस्थिति के आदेश जारी करती है तो कभी उनका वेतन रोक देती है।
आप नेता अमित कपूर ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों को उनकी साख बचाने के लिए बलि का बकरा बना रही है। सरकार के नेता और मंत्री पूरी सुरक्षा के साथ वहां जाते हैं और दावा करते हैं कि कश्मीर अब बदल गया है लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं की पुलिस (Police) से हाथापाई हो गई जिसके बाद कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications