UP News: यूपी में भ्रष्टाचार को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, नगरपालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
UP News: चंदौली जिले में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता का सारा पैसा लूटकर खाने का कार्य किया जा रहा है। विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है।

सोमवार को यूपी के चंदौली जिले में आप कार्यकर्ताओं ने जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा और भ्रष्टाचार से जुडे़ मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत चंदौली में बढ़ते भ्रष्टाचार, बदहाल अस्पताल, बेहाल स्कूल, व ध्वस्त सड़क नालियों के विरोध मे बाइक रैली व पदयात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार और चेयरमैन चंदौली के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
आप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली और पैदल मार्च किया। पदयात्रा में शामिल आम आदमी पार्टी चंदौली के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक 'एडवोकेट' ने कहा कि जनपद चंदौली ने यहां से चेयरमैन से लेकर सभी जन प्रतिनिधि भजपा के है। केंद्र और प्रदेश में सरकार है। इससे लोगो को उम्मीद जगी की चंदौली में बेहतरीन स्कूल बने, सड़कें नालियां बेहतरीन बने, जनपद का न्यायालय भवन बने, अस्पताल बेहतरीन बने। लेकिन सब बेपटरी है। चंदौली में सभी स्कूल व शिक्षा की हालत बेहद दयनीय है। चिकित्सा व्यवस्था का बुरा हाल है न तो सदर ब्लॉक के अस्पताल में चिकित्सा की कोई व्यवस्था है और न ही जिला अस्पताल में चिकित्सा की मुकम्मल व्यवस्था है।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ज्ञान पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों के बच्चों के लिए बढ़िया स्कूल बनवा कर उनका विकास करना चाहती है। जिला महासचिव प्रवीण चौबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से मिटा सकती हैं। नगर चुनाव प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चेयरमैन अगर चंदौली में जीतता है तो नगर की सड़कों और गलियों को विश्वस्तरीय बनाकर आम आदमी पार्टी दिखा देगी।












Click it and Unblock the Notifications