यूपी में निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारियां तेज, संगठन विस्तार और तैयारियों पर समीक्षा बैठक
आम आदमी पार्टी स्थानीय स्तर के चुनावों में भाग लेने के लिए शहर के सभी वार्डों में अपनी पैठ बनाने में जुटी है। संगठन स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों और सदस्यता अभियान के लेकर हाथरस में एक अहम बैठक हुई।

यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर लगातर मंथन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में हाथरस में एक बैठ हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह बघेल ने की। बैठक में संगठन विस्तार एवं निकाय चुनाव समीक्षा को लेकर की गई। ये मीटिंग आम आदमी पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं ब्रजप्रान्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिर्देश चौधरी एवं जिलाप्रभारी डीके राजपूत एवं ब्रज प्रांत सचिव चंद्रावती नरवार एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव राज कुमारी यादव के निर्देश पर एक बैठक हुई। बैठक में कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में जनपद स्तर पर पार्टी कार्यकर्तायों में सभी चुनावों को लेकर सक्रियता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेन पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव को पूरे दम-खम से लड़ेगी और सभी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं सभी वार्डो पर मजबूत प्रत्याशीयों को उतारेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाओं के दरवाजे पर जाना होगा और आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ पार्टी से जुड़ने के लिए उन्हें प्रेरित करना होगा।
संवाद कार्यक्रम सिकन्दराराऊ, पुरदिलनगर, हसायन, मैंडू, हाथरस साशनी मुरसान सदावाद सहपऊ सभी नगर पंचायत एवम नगर पालिकाओं के प्रभारी व अध्यक्ष उपस्थित रहे। मीटिंग में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अजय राज, महासचिव ऋषि पाल सिंह, उपाध्यक्ष रहमत अली, जिला सचिव राम निवास शर्मा, राजेंद्र सिंह राना, मन्नू चौधरी, डॉ स्यामविर सिंह, राकेश गौतम अन्य सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications