Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में AAP को नए और बेदाग छवि के चेहरों की तलाश, 90 सीटों पर लड़ने का प्लान

छत्तीसगढ़ में आदमी पार्टी अपनी नई टीम के लिए चेहरे तलाश रही है। जिसको लेकर प्रदेश प्रभारी समेत कुछ बड़े नेता जल्द ही यहां आने वाले हैं।

Chhattisgarh: आम आदमी पार्टी प्रदेश में नई टीम के लिए नए चेहरे तलाश रही है। इसी कवायद में पार्टी के प्रदेश प्रभारी समेत कुछ बड़े नेता जल्दी ही यहां आने वाले हैं। अगले साल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन के विस्तार में जुटी हैं। जिलों से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में बदलाव किया जा रहा है।

Arvind Kejriwal

करीब दो हफ्ते पहले ही पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। पार्टी में प्रदेश की कमान फिलहाल कोमल हुपेंडी के ही हाथों में है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में जातीय समीकरण को ध्यान रखते हुए पार्टी आदिवासी नेतृत्व पर ही दांव लगाना चाहती है। पिछले 2-3 माह में बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा कई लोग पार्टी से जुड़े हैं। इन्हीं में से कुछ नए चेहरों को संगठन में जिम्मेदारी देने पर विचार चल रहा है।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा, राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक जल्दी ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे यहां प्रदेश में पार्टी की नई टीम तैयार करने कई स्तर पर बैठकें लेंगे। पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी को इसके लिए भी नए व युवा चेहरे की तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+