MMRDA गृह घोटाले को लेकर AAP का बड़ा आरोप, प्रीति शर्मा ने कहा- सीएम के 'आशीर्वाद' से चल रहा ये सब
आम आदमी पार्टी ने मुंबई मेट्रो-6 परियोजना में एमएमआरडीए के पीएपी घोटाले को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 'आप' की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही इसका पर्दाफाश करके रहेगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) की मुंबई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने बुधवार को महाराष्ट्र सीएम शिंदे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एमएमआरडीए का पीएपी घोटाला मेट्रो-6 परियोजना मे तब से ही चल कहा जब मौजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 2014 से महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री थे।
प्रीति शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पीएपी आवंटन में गलत पैटर्न सामने आया है। परियोजना प्रभावित लोगों (PAP) इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया में मेट्रो-6 परियोजना भूमि पर मौजूदा स्थायी संरचनाओं के सर्वेक्षण के आधार पर पात्रता मानदंड शामिल हैं। मेट्रो-6 के लिए डिप्टी कलेक्टर और सोशल डेवलपमेंट डिवीजन (एमएमआरडीए) की प्रमुख रचना इंदुरकर ने सर्वे किया। प्रीति शर्मा मेनन ने बताया कि सर्वेक्षण ईक्यूएमएस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था।
आप मुंबई अध्यक्ष ने कहा कि एकनाथ शिंदे 2014 से महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री हैं और एमएमआरडीए उन्हें सीधे रिपोर्ट करता है। इसी तरीके से ठाणे में वर्तक नगर मेट्रो लाइन में उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 85 फर्जी मकान भी आवंटित किए गए हैं। प्रीति शर्मा मेनन हम इस बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए न्यायिक निगरानी जांच की मांग करते हैं।
अभी तक लगभग 65,000 पीएपी इकाइयां एमएमआरडीए द्वारा विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए आवंटित की गई हैं। इनमें से लगभग 2000 से अधिक पीएपी इकाइयां फोकस हैं। यह 1000 करोड़ का घोटाला है, जो खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से हुआ है। इस घोटाले की मुख्य सरगना डिप्टी कलेक्टर रचना इंदुरकर हैं।












Click it and Unblock the Notifications