संसद में आप सांसद राघव चड्ढा ने मुद्दा उठाया भड़काऊ टीवी डिबेट्स का मुद्दा

संसद में आप सांसद राघव चड्ढा ने टीवी चैनेल्स पर शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक भड़काऊ डिबेट्स का मुद्दा उठाया।

raghav chadha

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरुवार को संसद में न्यूज चैनलों पर भड़काऊ बहस का मुद्दा उठाया। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री से सवाल किया कि भड़काऊ बहस कराने वाले चैनलों के खिलाफ केंद्र सरकार क्या कार्रवाई कर रही है?

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह खुद एक पत्रकार रहे हैं और खबरों के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं। आज देश में समाचार नीस (ध्वनि प्रदूषण) में बदल गया है। अधिकांश चैनल शाम 5 बजे से 11 बजे तक भड़काऊ डिबेट कर मानसिक प्रदूषण फैलाने का काम करते हैं।

चड्ढा ने डिप्टी चेयरमैन के जरिए केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या मानसिक प्रदूषण फैलाने वाले भड़काऊ न्यूज चैनलों और एंकरों के खिलाफ केंद्र सरकार कोई कार्रवाई कर रही है? यदि हां, तो क्या कार्रवाई की गई है? उन्होंने पूछा कि क्या सरकार इन भड़काऊ चैनलों के खिलाफ या इन मामलों को लेकर कोई नीति लेकर आ रही है?

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सांसद चड्ढा के सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और गोल-मटोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले से ही त्रिस्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली है। यदि कोई इसमें अपनी शिकायत भेजता है तो उसका निवारण किया जाता है लेकिन वर्तमान में ऐसी कोई शिकायत किसी व्यक्ति द्वारा नहीं की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+