पंजाब: AAP विधायक चड्ढा ने किया अस्पताल का दौरा, इमरजेंसी व वार्डों का लिया जायजा
रूपनगर: आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सिविल अस्पताल में पहुंचे और जांच की। सबसे पहले रात की ड्यूटी में तैन स्टाफ के बारे जानकारी ली और इसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर लगभग हर वार्ड का चक्कर लगाया, जहां मरीज या मरीजों के रिश्तेदार जाग रहे थे।

उन्होंने उनके साथ बातचीत की और अस्पताल से मिल रही सेवाओं के बारे जानकारी हासिल की। इसके अलावा मरीजों की समस्याओं को सुना तथा समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने इमरजेंसी और वार्डों में घूमते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। इसके बाद सीनियर स्टाफ से बैठक कर निर्देश दिए कि आम लोगों को विशेष कर अस्पताल में दाखिल मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
सारी दवाइयां व टेस्ट अस्पताल में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सरकार पर लोगों का विश्वास भी बना रहे। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ से अपील की कि लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए। अपनी कार्य प्रणाली व व्यवहार को ऐसा बनाएं, जिससे आम लोगों को विशेषकर मरीजों को उनकी सोच से अधिक लाभ मिल सके। उनके साथ एडवोकेट अमन सैनी, चेतन कालिया, एडवोकेट विक्रम गर्ग व सतनाम सिंह आदि विशेष रूप से हाजिर रहे।









Click it and Unblock the Notifications