आप विधायक ने सुखबीर बादल को किया चैलेंज, बोले- जपुजी साहिब की 5 पौड़ियां सुना दें
आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सुखबीर बादल को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अगर सुखबीर बादल सचमुच पूर्ण सिंह हैं, अगर गुरबाणी पढ़ते हैं तो जपुजी साहिब की 5 पौड़ियां सुना दें। उन्होंने सुखबीर बादल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटों की राजनीति में सुखबीर बादल का अलग रूप होता है।
ग्यासपुरा ने कहा कि सुखबीर बादल अपने आपको पूर्ण सिख कहते हैं परंतु कभी श्री साहिब डाली नहीं देखी, वह अपनी मर्जी से पहन लेते हैं तो कभी श्री साहिब मर्जी से उतार लेते हैं। कभी-कभी तो कुछ काला-पीला भी खा लेते हैं। ग्यासुपार ने अपील की है कि उनका बयान किसी धर्म पर हमला नहीं है।

बता दें कि गत दिनों विधानसभा सेशन में सी.एम. मान द्वारा दाड़ी को लेकर दिए बयान पर मामला गरमाया हुआ है जिसकी अकाली दल ने निंदा की है। अकाली दल का कहना है कि सी.एम. मान ने गलत तरीके से बोले हैं।












Click it and Unblock the Notifications