मध्य प्रदेश में 14 मार्च को AAP की महारैली, केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। जिसके बाद पार्टी दिग्गजों की रैली अहम है।

Arvind Kejriwal

Madhya Pradesh Rally:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 मार्च को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि वह मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी।

रैली में एक लाख लोग शामिल होने की उम्मीद
पूर्व प्रदेश आप अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि 14 मार्च को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हमारी रैली में एक लाख लोग शामिल हों। इसके बाद हम राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में इतनी बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार फरवरी को पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक द्वारा इसके लिए अभियान शुरू किए जाने के बाद से आप ने पांच लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक दो दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच ही टक्कर रही है। भाजपा पिछले दो दशकों में केवल 15 महीने छोड़कर अधिकतर समय सत्ता पर काबिज है। लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को शासन को देख चुकी है। ऐसे शासन से त्रस्त आ चुकी है। ऐसे में वो नए विकल्प तलाश रही। ऐसे में आम आदमी पार्टी राज्य में विनर बनकर उभरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+