मोदी, योगी के फरमान से नहीं, देश संविधान से चलेगा: संजय सिंह
AAP leader Sanjay Singh, Sanjay Singh Prayagraj, Prayagraj Sanjay Singh, Prayagraj Sardar Patel statue, Sanjay Singh on bjp, आप नेता संजय सिंह, संजय सिंह प्रयागराज, प्रयागराज संजय सिंह, प्रयागराज सरदार पटेल की प्रतिमा,
लखनऊ, 7 नवंबर: सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व से हमें एक चीज सीखनी चाहिए कि हिंदुस्तान को जो बांटने की कोशिश करेगा, हिंदुस्तान में जो नफरत फैलाने की जो कोशिश करेगा, हिंदुस्तान को जाति और धर्म के नाम पर जो तोड़ने की कोशिश करेगा, हम सब एकजुट होकर उससे लड़ने का काम करेंगे। यह देश न मोदी के फरमान से चलेगा न योगी के फरमान से, देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। ये बातें आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रयागराज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही।

आप के प्रदेश प्रभारी ने संक्षिप्त संबोधन में भाजपा पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों से चलेगा। वो विचार है अखंड भारत। इसमें हिंदू, मुस्लिम, दलित, सवर्ण, बौद्ध, इसाई, आदिवासी सभी हैं। हम एक सौ तीस करोड़ हिंदुस्तानियों का देश चाहते हैं। संजय सिंह ने कहा कि जाति विशेष को मंदिर में प्रवेश से रोकने जैसी विचारधारा से देश क्या धर्म भी आगे नहीं बढ़ेगा। धर्म को आगे बढ़ाना है तो समावेशी होकर चलना पड़ेगा।
सरकार तत्काल मानें विधायक राकेश प्रताप सिंह की मांगें
आप सांसद संजय सिंह ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन करने वाले विधायक से अस्पताल जाकर मुलाकात की। अस्पताल में भर्ती विधायक से हुई मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा कि यूपी की सरकार की तानाशाही देखिए एक विधायक को अपने इलाके में सड़क बनवाने की मांग को लेकर अनशन करने की भी इजाजत नहीं जानवरों की तरह हाथ बांंधकर एमएलए राकेश प्रताप सिंह को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आज राकेश प्रताप सिंह से अस्पताल जाकर मुलाकात की सरकार तुरंत मांगें मानें।












Click it and Unblock the Notifications