UP: 'यूपी से कब जाएगी गाली बाजों की फौज?', AAP नेता संजय सिंह ने यमुना के वीडियो पर CM योगी से पूछा सवाल
यमुना नदी की साफ सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप – प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मथुरा से यमुना का एक वीडियो शेयर कर सवाल उठाया है।
UP News: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की साफ़ सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप - प्रत्यारोप चल रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से यमुना का एक वीडियो शेयर करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मथुरा से यमुना का वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यमुना नदी में जहरीली झाग नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ संजय सिंह ने लिखा, 'आदित्यनाथ का राज मथुरा बैराज 'झाग अच्छे हैं'। मीडिया में दिखाना मना है। यहां कब जाएगी गाली बाजों की फौज?' जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही यमुना नदी में केमिकल डलवा रहे अधिकारियों से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा उलझ गए थे।
Pahle Delhi aayega or Mathura? pic.twitter.com/ZmkxajTm8G
— Manoj Agrawal 🇮🇳 (@manojagrawal73) October 29, 2022
वैशाली नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करती हैं कि इन्हें कोई भारत के भूगोल का ज्ञान दे दो, यमुना नदी दिल्ली से प्रदूषित होकर मथुरा पहुंचती हैं। एक अन्य टि्वटर यूजर ने मैप का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा - यमुना जी दिल्ली से होकर मथुरा जाती है। थोड़ी पढ़ाई कर लो। शशांक शेखर झा ने कमेंट किया - यमुना का भाव दिल्ली से मथुरा है और प्रदूषण स्थल दिल्ली है। इसके बाद भी आम आदमी पार्टी के सांसद द्वारा मथुरा को प्रदूषण का कारण बताया जा रहा है।
विपिन कुमार उपाध्याय नाम के ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया, 'रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, भारतीय जनता पार्टी के पाप धोते-धोते यमुना भी मैली हो जाएंगी।' जबकि सुमित्रा नाम की एक यूज़र ने सवाल किया - कैसे आप राज्यसभा पहुंच गए हैं?












Click it and Unblock the Notifications