AAP नेता दुर्गेश पाठक का आरोप- अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे उपराज्यपाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर 'अपनी शक्तियों का दुरुपयोग' करने का आरोप लगाया। पाठक ने कहा कि उपराज्यपाल को इसके बजाय दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव लड़ना चाहिए।

aap

आप नीत दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच कई मुद्दों को लेकर तकरार चल रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार सक्सेना पर खुलकर हमला बोला था। उन्होंने उपराज्यपाल पर 'आप' सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया था।

पाठक ने कहा, "चूंकि, एमसीडी में बदलाव हुआ है और अब 250 वार्ड हैं। ऐसे में हमारे पास भी एक प्रस्ताव है। हम चाहते हैं कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना दिल्ली का आगामी एमसीडी चुनाव लड़ें।" उन्होंने कहा, "उपराज्यपाल राष्ट्रीय राजधानी में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। देखते हैं, लोग उनका समर्थन करते हैं, या नहीं।" एमसीडी चुनावों में मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+