उत्तराखंड: AAP के कर्नल कोठियाल ने रेखा आर्य को दी खुली चुनौती, कहा- अगर पाक साफ हैं तो खुली बहस करें
देहरादून, अक्टूबर 01। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की 'रोजगार गारंटी यात्रा' लगातार जारी है। गुरुवार को आप की रोजगार गारंटी यात्रा छठें दिन सोमेश्वर विधानसभा पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने इस यात्रा का स्वागत करते हुए कर्नल कोठियाल का अभिनंदन किया। सोमेश्वर पहुंची इस यात्रा की शुरुआत कर्नल कोठियाल ने कौसानी से की, जहां उन्होंने स्थानीय युवाओं से रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की, और उन्हें जानकारी दी कि, सरकार बनते ही आप पार्टी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कैसे रोजगार मुहैया कराएगी।

कर्नल कोठियाल ने इसके बाद गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अनाशक्ति आश्रम में म्यूजियम का निरीक्षण किया, जिसमें मौजूद गांधीजी के जीवन से जुडी कई जानकारियां कर्नल कोठियाल को मिली। कर्नल कोठियाल चनोदा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक भी पहुंचे जहां उन्होंने सभी वीर सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कौसानी रोड से रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत हुई और ताकुल में जाकर ये यात्रा संपन्न हुई, इस दौरान जनता ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया।
कर्नल कोठियाल का संबोधन
- इसके बाद रामलीला मैदान में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप सभी को जय हिंद। आज सुबह से अलग ही ऊर्जा महसूस हो रही है। उत्तराखंड, जहां से सेना की कुमाऊं व गढ़वाल की दो रेजीमेंट निकलती हैं। ऐसी भूमि के युवाओं से कौसानी में बातचीत का अवसर प्राप्त हुआ जो काफी अच्छा रहा।
- उन्होंने आगे कहा कि, मेरे अंदर नेताओं के लक्षण नहीं हैं। मुझे नेताओ जैसे हाथ जोड़ना तक नही आता, लेकिन मैं अच्छी तरह जानता हूं कि विपरीत हालातों में निर्णय कैसे लिए जाते हैं। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निमाण का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के युवा जांबाज और जोशीले हैं और केदारनाथ पुननिर्माण में यहां के युवाओं ने ही केदारनाथ को एक मुकाम तक ले जाने में हमारा पूरा साथ दिया।
- यदि युवाओं की ऊर्जा का सही उपयोग किया जाए तो हम तरह की विपरीत परिस्थितियों से निपट सकते हैं। हम केदार आपदा के दौरान बेहतर कर सकते हैं ,तो सरकार बनाने पर क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार की गारंटी देते हैं। सरकार आते ही एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। स्थानीय युवाओं को प्राइवेट और सरकार में 80 प्रतिशत नौकरी आरक्षित की जाएंगी।
कर्नल कोठियाल ने साधा मंत्री रेखा आर्य पर जमकर निशाना
कर्नल कोठियाल ने इस दौरान राज्यी की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने बाल विकास विभाग में आउटसोर्सिंग का खेल का जिक्र करते हुए कहा कि, असउटसोर्सिंग कंपनी ए स्क्वॉयर ने विभाग में नौकरी के नाम पर युवाओं से 3 गुना पैसा वसूला, और उन्होंने खुद नौकरी के लिए आवेदन करते हुए 8 हजार की नौकरी पाने के लिए 25 हजार की रिश्व दी जिसके बाद उनकी बिना जांच पडताल के उन्हें गार्ड की नौकरी आंवटित कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के संज्ञान में पूरा मामला होने के बावजूद भी उन्होंने एक स्क्वॉयर कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications