कुरुक्षेत्र से हरियाणा बदलने की मुहिम शुरू करेंगे अरविंद केजरीवाल

कुरुक्षेत्र, 17 मई: आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट से हरियाणा बदलने की मुहिम शुरू होगी. पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हरियाणा बदलने के लिए पहुंचने वाले लाखों लोगों के समक्ष मुहिम का शुभारंभ करेंगे. क्योंकि जनता हरियाणा को बदलने के मूढ में है और आप पार्टी शिक्षित व विकसित हरियाणा के विजन को लेकर आगे बढ़ रही है।

 अरविंद केजरीवाल

सुशील गुप्ता चरखी दादरी के कस्बा झोझू कलां में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे. यहां पार्टी के हलकाध्यक्ष राकेश चांदवास की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सांसद सुशील गुप्ता का स्वागत किया. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को रिश्तेदारों सहित 29 मई को कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचने का न्यौता दिया और हरियाणा बदलने की मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. पूरे हरियाणा में 2 हजार से ज्यादा सभाएं की जा रही हैं और लाखों लोग रैली में पहुंचकर हरियाणा बदलने की मुहिम में शामिल होंगे।

गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग बदलाव के मूढ में हैं और कुरूक्षेत्र की धरती से शिक्षित व विकसित हरियाणा बनाने की मुहिम का शुभारंभ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा किया जाएगा. सुशील गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप पार्टी हरियाणा में पंचायत से लेकर लोकसभा तक के सभी चुनाव सिंबल पर लड़ेगी।

एसवाईएल को लेकर बोले कि केंद्र में भाजपा और पंजाब में कैप्टन भी भाजपा का था और उससे पहले की सरकार भी भाजपा गठबंधन की रही है तो वे एसवाईएल का पानी क्यों नहीं लाए. भाजपा व अन्य पार्टियों हरियाणा में 55 साल में एसवाईएल का पानी नहीं ला पाई, आप पार्टी दो महीने से फील्ड में उतरी को विरोधियों के परखच्चे उड़ऩे लगे. उन्होंने कहा कि 2024 में आप पार्टी की सरकार बनेगी और हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाकर दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+