पंजाब में खालिस्तान मूवमेंट के कुचलने के लिए AAP तैयार: कैबिनेट मंत्री आतिशी
कैबिनेट मंत्री आतिशी ने पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट के खिलाफ भगवंत मान सरकार के एक्शन की तरीफ की। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने पंजाब सरकार द्वारा की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए सीएम भगवंत मान को बधाई दी है और कहा है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बिगाड़ने वालों को खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से सरकार की कार्यशैली और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। अब भगवंत मान सरकार ने प्रदेश में पनप रहे खालिस्तानी मूवमेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी आरोपितों को गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है।
आतिशी ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा- पंजाब सरकार ने पिछले दो दिन से जिस प्रकार प्रदेश लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए कार्रवाई शुरू की है, उसके लिए पंजाब सरकार और पुलिस बधाई के पात्र है। पिछले दो दिनों की कार्रवाई से पंजाब के सीएम ने साफ कर दिया है कि कोई भी प्रदेश में अमन चैन भंग करेगा या कोई भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई से दिया सवालों का जवाब: आतिशी
एक वक्त ऐसा था जब हम पंजाब में चुनाव लड़ रहे तो कई लोग हमसे सवाल करते थे कि आप तो दिल्ली में सरकार चलाती है, क्या वह पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधार पाएगी। क्या आप बॉर्डर स्टेट के संभाल पाएगी, लेकिन आज भगवंत मान ने सवाल पूछने वालों का मुंह बंद कर दिया है।
अतिशी ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि पंजाब में पहली सरकारों ने कई ऐसो लोगों को संरक्षण दिया था, जिसकी वजह से आज पंजाब में ऐसी स्थिति पैदा हुई है, लेकिन हमारी सरकार ने दिखा दिया है कि अगर कोई भी अमन चैन भंग करेगा तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications