हरियाणा में AAP: JJP विधायक बोले, "CM साहब! झाड़ू वाले का ख्याल रखना, वो बहुत खतरनाक है"

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली जीत का खौफ हरियाणा के नेताओं में देखने को मिल रहा है। हरियाणा के विधानसभा सत्र में एक वाकया कुछ ऐसा था, जहां नारनौंद से जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी लोगों के काम करो, आपका नाम होगा। नहीं तो झाड़ू वाले का ख्याल रखना, बहुत खतरनाक हैं। अरविंद केजरीवाल को हल्के में ना लेना।'
जेजेपी विधायक राम कुमार गौतम ने विधानसभा में अरविंद केजरीवाल पर हरियाणवी कहावत में कहा कि 'सांप लड़े बिछु लड़े झाड़ा लाग जाए, लेकिन जिसके लड़ै बाणिया तड़प तड़प मर जाये।'

AAPs fear among Haryana leaders; JJP MLA said, CM sir! Take care, They Are very dangerous

वहीं, गौतम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को छोटा मोटा बाणिया मत समझो। केजरीवाल हमारे पड़ोस सिवानी का रहने वाला है, लेकिन पंजाब को पी गया जबकि पंजाब से उसका कोई लेना देना नहीं है। दिल्ली में भी कब्ज़ा कर गया अब उसका अगला टारगेट हरियाणा है। इसलिए मुख्यमंत्री जी सबको साथ लेकर चलो।'

AAPs fear among Haryana leaders; JJP MLA said, CM sir! Take care, They Are very dangerous

सदन की टिप्पणी से बाहर करने की बात कही
आप का कहना है कि,इसके बाद अध्यक्ष के विधानसभा अध्यक्ष ने इसे सदन की टिप्पणी से बाहर करने की बात कही। इस पर रामकुमार गौतम ने कहा कि उनका मकसद किसी जाति पर टिप्पणी करना नहीं था। इसलिए वह शब्द अपने वापस लेता हूं। मंत्री ने जवाब दिया कि घग्गर में पड़ने वाली जमीन पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

झाडू वाले का ख्याल रखना
हरियाणा विधानसभा सभा में प्रश्नकाल में जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने पंचकूला सेक्टर 28, सेक्टर 31 के साथ लगती घग्गर भूमि का ब्यौरा रखने की मांग की और सीएम से इसका जवाब मांगा। साथ ही कहा कि स्पीकर साहब भी आपके प्यारे है। हम तो आपकी पार्टी से दूर है, परंतु झाडू वाले का ख्याल रखना। वो बहुत खतरनाक है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+