Madhya Pradesh : नीमच में AAP का अभियान, कार्यकर्ता बोले- देश के विकास के लिए एकमात्र विकल्प 'आप'

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के विधासभा क्षेत्रों में अपना अभियान तेज कर दिया है। नीमच में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से 'आप' की विचारधारा से जुड़ने की अपील की।

Arvind Kejriwal

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने नीमच (Neemauch) के जावद विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसकी अगुवाई 'आप' के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की। संगठन सचिव राजू पाल एवं जावद मीडिया प्रभारी अमर बंग ने बताया कि 6 जनवरी 2023 को आम आदमी पार्टी का सघन जनसंपर्क अभियान जावद में रखा गया है।

जावद में शुक्रवार को सुबह 9:00 से 12:00 तक आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जारी रहा। जिसमें प्रदेश प्रवक्ता नवीन अग्रवाल, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक सागर एवं विधानसभा जावद प्रभारी सुधीर गांधी, शाखा प्रमुख बालचंद वर्मा, जिला विधिक प्रकोष्ठ के प्रमुख सत्यनारायण प्रहलाद, जिला उपाध्यक्ष उदय राम, जावद विधानसभा उपाध्यक्ष जाकिर भाई मंसूरी, करण सिंह राजपूत, पूरण चोहला, प्रहलाद रेगर, लोकेश पाल, जावद विधानसभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रमुख इब्राहिम भाई, आम आदमी पार्टी अठाना के पार्षद भैरू भाई भील, नितिन भाई, जावद विधानसभा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अक्षय धनगर, नयागांव नगर अध्यक्ष बबलू माली, विजय साहू, बराड़ा से मुकेश सुथार, अमली भाट पंचायत से भंवरलाल, भरत पाटीदार, माधवलाल मालवीय, अनिल पाटीदार, बसेड़ी भाटी पंचायत से देवीलाल पंवार, पंचायत मोड़ी से मधुसूदन मेघवाल, ग्राम पंचायत जाट से अंकित जैन व जावद भाई, रामप्रकाश बलदेवा के नेतृत्व में जावद में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अभियान ने पार्टी ने विधासभा की जनता से क्षेत्र के विकास के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता नवीन अग्रवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय दल बन गया है। पार्टी के हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव से लोगों में जागरूकता लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे भारत के समग्र विकास के लिए आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+