मुफ्त गुरबानी प्रसारण विवाद पर AAP का SGPC प्रधान पर हमला, कहा- एक परिवार की गुलामी छोड़ दें

विधानसभा में पास किए गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल के खिलाफ एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के बयान के बाद 'आप' ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस की है।

इस दौरान एसजीपीसी के प्रधान पर तीखा हमला करते हुए 'आप' के मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि गुरबाणी हर घर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. प्रधान एक परिवार की गुलामी छोड़ दें और एक परिवार के लिए पंथ को दाव पर न लगाए।

मुफ्त गुरबानी प्रसारण विवाद पर AAP का SGPC प्रधान पर हमला

एसजीपीसी एक परिवार की कठपुतली की तरह काम कर रही हैं। इस दौरान 'आप' ने यह भी कहा कि एक परिवार के चैनल से गुरबाणी हटाना पंथ के लिए कैसा खतरा है?

इस दौरान 'आप' ने कहा कि जब पंजाब सरकार को चुना गया था तो क्या इस दौरान सिखों ने वोटिंग नहीं की थी, फिर सिखों पर हमला कैसे कर सकते हैं। धामी के एस.जी.सी.पी. को हथियाने के बयान पर मलविंदर कंग ने कहा कि पंजाब सरकार किसी पर कोई कब्जा नहीं कर रही है।

बता दें विधानसभा में पास किए गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल के खिलाफ इजलास बुलाया गया है। इस दौरान धामी ने कहा कि सिख पंथ पर हमला किया जा रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर धामी ने इजलास में कहा कि एस.जी.पी.सी. का इतिहास 103 वर्ष पुराना है। एस.जी.पी.सी. जमहूरी कमेटी है। उन्होंने कहा कि 1925 के एक्ट में सरकार को संशोधन करने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार धार्मिक ताकत हथियाना चाहती है। सी.एम. मान पुरातन पिरतां भूल गए हैं। सरकारी दखलअंदाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+