Haryana News: AAP ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- हजम कर गए सरकारी धन
रोहतक में 19 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को कचरा मंत्री बता दिया।
Haryana News: रोहतक में19 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को कचरा मंत्री बता दिया। साथ ही उन्होंने झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा का कहना है कि सफाई कर्मचारी दिवाली से पहले हड़ताल पर चले गए हैं और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर घर में दिवाली मना रहे हैं जबकि शहर के असली हीरो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मुख्यमंत्री के नजदीकी हैं। वह बताएं कि विकास कार्यों के लिए आया पैसा कहां है।
रोहतक में सफाई कर्मचारी 19 अक्टूबर से हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने शहर में झाड़ू लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इसमें कई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्हों मौजूदा प्रदेश सरकार पर स्वच्छता और विकास के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगया। आप कार्यकर्ताओं ने शहर में जल्द स्वच्छता व्यवस्था को ठीक करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications