UP Municipal Election: आम आदमी पार्टी की जन जनजागरण रैली, संगठन का मजबूती देने में जुटे कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। AAP ने यूपी के कुमाऊं मंडल में एक संगठनात्मक बैठक की है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
UP Municipal Election: आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। AAP ने यूपी के कुमाऊं मंडल में एक संगठनात्मक बैठक की है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी की यह बैठक शनिवार को यूपी में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर आयोजित की गई। बैठक में आप के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ये बैठक हुई। जिसमें आप के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। में शनिवार को आप के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल के आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की जहां कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अभी से अपनी कमर कसने की अपील की।
बैठक में राज्य सरकार के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए जन जागरण रैली के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, समित टिक्कू और प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं। यहां लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। जबकि भाजपा के शीर्ष नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं।
खुद को जीरो टॉलरेंस वाली सरकार बताने वाली सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने भ्रष्ट नेताओं को संरक्षण देने का काम कर रही है और जनता के साथ धोखा कर रही है। नेताओं के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन सरकार केवल अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications