मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद AAP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, क्षेत्रीय दलों के मुद्दे पर गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मुद्दे पर उसके साथ नहीं खड़े होने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की।

Saurabh Bhardwaj

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को भाजपा और कांग्रेस को जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को बड़ा भाई मानती है और कहती है कि अगर कोई विपक्षी गठबंधन बनता है तो वह उसका नेतृत्व करेगी। तो उसे विपक्षी दलों से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों चाहती हैं कि उनके मुकाबले को दल खड़ा ना होने पाए।

'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी भी विपक्ष के साथ नहीं खड़ी होती है और केवल देश को 'मूर्ख' बनाने के लिए भाजपा के साथ वाकयुद्ध करती है। भारद्वाज केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने वाले नौ विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस के नेताओं का शामिल न होने के सवाल का जवाब दे रहे थे। 'आप' के प्रवक्ता ने आरोप लगाया, "अगर आप इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे कि कांग्रेस कभी भी विपक्ष के साथ नहीं खड़ी रही। जब भी राष्ट्रीय मुद्दों पर आवाज उठाने की बात आती है तो कांग्रेस नदारद हो जाती है। वह आज भी गायब हो गई है।"

उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस खुद को बड़ा भाई मानती है और कहती है कि अगर कोई विपक्षी गठबंधन बनता है तो वह उसका नेतृत्व करेगी। तो उसे विपक्षी दलों से संपर्क करना चाहिए।"

भारद्वाज ने सवाल किया, "कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कहां हैं?" उनका आरोप है कि वे सभी लापता हो गए हैं क्योंकि वे देश में और 'आप' नेताओं के साथ जो हो रहा है, उससे खुश हैं।" भारद्वाज ने दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और 'आप' नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर कांग्रेस चुप है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा दोनों 'चाहते हैं कि सभी विपक्षी दलों का अस्तित्व समाप्त हो जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+