पंजाब: राघव चड्ढा बोले- इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा, जब विधानसभा सत्र की मांग से विपक्ष डरकर भाग रहा
चंडीगढ़। आज आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यपाल द्वारा विधानसभा का सत्र रद्द करने के खिलाफ विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए विधायक संबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। यह बैठक विधानसभा के पंजाबी रीजनल हाल में हो रही है। बता दें कि मान सरकार ने 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष बुलाया था और इसमें विश्वास मत हासिल करने की बात कही थी। 20 सितंबर को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इसकी अनुमति भी दे दी थी। इस पर विपक्षी नेताओं ने इस पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल को पत्र लिखे, राज्यपाल ने कल कह दिया कि, उन्होंने सत्र बुलाने के आदेश वापस ले लिए हैं।

इस पर अब आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा का बयान आया है। राघव चड्ढा ने कहा, ''भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि जो विपक्ष आम तौर पर विधानसभा सत्र की मांग करता है वो विपक्ष आज विधानसभा से डरकर भाग रहा है।' यह बात उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कही। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया।
राघव चड्ढा ने ट्वीट किया- पंजाब में जब मान सरकार ने ऑपरेशनल लोटस का पर्दाफाश करने के लिए सेशन बुलाया तो राज्यपाल ने कांग्रेस और भाजपा के साथ मिलकर स्पेशल सेशन को रद्द करने का आदेश दे दिया। राज्यपाल को सत्र रद्द करने का कोई अधिकार नहीं है।'
वहीं, आज आप विधायाकों की पंजाब विधानसभा भवन में बैठक हुई। उस बैठक के बाद आप विधायकों ने राज्यपाल के निर्णय के विरोध में राजभवन की ओर कूच किया। आप विधायकों ने इसे शांति मार्च का नाम दिया है। पुलिस ने बेरीकेड लगाकर शांति मार्च निकाल रहे विधायकों को राजभवन से पहले रोक दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद आप विधायकों ने वहीं पर धरना लगा दिया है। विधायक दरियां बिछा कर बैठ गए हैं। इस बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में लोग बड़े होते हैं। सारे घटनाक्रम में आश्चर्यजनक बात यह रही कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी आपरेशन लोटस में भाजपा के साथ खड़ी नजर आई। अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस इसके पक्ष में नजर आए। आपरेशन लोटस से खुद कांग्रेस पीड़ित है। कई राज्यों में उनके विधायक टूटकर जा चुके हैं। इससे लगता है कि अंदरखाते दोनों पार्टियां मिलकर काम कर रही हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। हमारे विधायक बिकने वाले नहीं हैं।'
भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि जो विपक्ष आम तौर पर विधानसभा सत्र की मांग करता है वो विपक्ष आज विधानसभा से डरकर भाग रहा है। pic.twitter.com/R2j1bOdB89
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 22, 2022
पंजाब में जब @BhagwantMann सरकार ने #OperationLotus का पर्दाफाश करने के लिए सेशन बुलाया तो राज्यपाल ने कांग्रेस और भाजपा के साथ मिलकर स्पेशल सेशन को रद्द करने का आदेश दे दिया। राज्यपाल को सत्र रद्द करने का कोई अधिकार नहीं है।
- AAP MP @raghav_chadha
— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 22, 2022
ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਚੁਣੀ ਹੋਈ ਸਰਕਾਰ ‘ਚ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਲਈ CM #BhagwantMann ਜੀ ਦਾ ਅਹਿਮ ਫ਼ੈਸਲਾ | Live https://t.co/2bFzhJlWmD
— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 22, 2022












Click it and Unblock the Notifications