छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की होगी एंट्री , मार्च से चुनावी अभियान की शुरुआत

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस मुहिम को गति देने के लिए अरविंद केजरीवाल मार्च में रायपुर पहुंचकर बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

Arvind Kejriwal

पंजाब, गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। इसके लिए पार्टी की प्रदेश कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान की शुरूआत मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे।

'बदलबो छत्तीसगढ़' अभियान पर जोर
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में विधायक और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि जनता समझ गई है कि लोगों के साथ कांग्रेस और बीजेपी सिर्फ छल कर रही है। आम आदमी पार्टी जनता के साथ ये छल और ज्यादा नही होने देगी। संजीव झा का कहना है कि हम प्रदेशवासियों के सहयोग से जनता के पास जा रहे हैं। साथ ही ईमानदार राजनीति की अलख जलाकर सभी से सहयोग मांगेंगे। जनता के मतों को ध्यान में रखते हुए बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

लोकप्रिय चेहरा न होना पार्टी की बड़ी कमजोरी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में भी आम आदमी पार्टी सक्रिय थी। केजरीवाल भी रायपुर आए थे। वहीं अब सबकी निगाहें मार्च के कार्यकर्ता सम्मेलन पर टिकी है। पार्टी इस बार खास रणनीति पर काम कर रही है। बता दें पिछले पांच वर्षों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद पंजाब की सत्ता से कांग्रेस को बाहर किया और अब दिल्ली एमसीडी सबसे अधिक सीटें हासिल की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+