सिविल सेवा परीक्षा में हरियाणा के 6.50 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने पाई सफलता

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि हरियाणा के बच्चे प्रतिभावान हैं। इसको लेकर पिछले 8 वर्षो में सरकार ने नया वातावरण तैयार किया गया है।

6.50 percent candidates of Haryana got success in Civil Services Examination

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल सेवा के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को लोक सेवकों की संज्ञा देते हुए कहा कि वे पूर्ण ईमानदारी, संवेदनशीलता, धैर्य, सेवाभाव और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करें।

मुख्यमंत्री आज यहां संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुए हरियाणा के होनहार अभ्यर्थियों के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को स्मृति चिन्ह एवं श्रीमदभगवद् गीता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभावान युवाओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थी हरियाणा उदय व आत्मनिर्भर भारत में अच्छा योगदान देंगें। अब पूरा देश ही उनके लिए परिवार है। वसुधैव कुटुम्बकम के भाव के साथ आगे बढना है और समाज को सुखी बनाने के लिए बेहतर कार्य करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बच्चे प्रतिभावान हैं। इसको लेकर पिछले 8 वर्षो में सरकार ने नया वातावरण तैयार किया गया है। आज उसी का परिणाम है कि वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश के 6.50 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि अगर हम दूसरे क्षेत्रों की भी बात करें तो हरियाणा अनेक मामलों में अन्य प्रदेशों से अग्रणीय है। हरियाणा की कुल आबादी 2 प्रतिशत है जबकि रक्षा क्षेत्र में 10 प्रतिशत, खेलों में 35 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र में 15 प्रतिशत हरियाणा का योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस योगदान को और आगे कैसे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में प्रदेश के 63 अभ्यर्थियों और टॉप 100 में 19 अभ्यर्थियों का चयन होना हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। इस परीक्षा में 32 लड़के व 31 लड़कियों का चयन होना बेटी बचाओ बेटी पढाओ मुहिम का भी सार्थक परिणाम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिविल सेवा में चयनित 7 अधिकारियों ने भी यूपीएससी की परीक्षा मेें सफलता पाई है और इसमें एक हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षणाधीन सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+