हरियाणा के बाढड़ा हलके में पेयजल सप्लाई पर खर्च होंगे 4.44 करोड़: JJP विधायक नैना चौटाला

विधायक नैना चौटाला ने गांव की मौजूदा पेयजल सप्लाई को सुधारने के कार्य के लिए 4 करोड़ 44 लाख 83 हजार की जारी की राशि जारी कर दी है।

4.44 crore will be spent on supply of drinking water in Badhda area: Naina Chautala

बाढड़ा हलके के घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की मुहिम में दशकों से स्वच्छ पेयजल का इंतजार कर रहे गांव आदमपुर व डाढ़ी बाना के ग्रामीणों की बड़ी मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा करते हुए गांव की मौजूदा पेयजल सप्लाई को सुधारने के कार्य के लिए 4 करोड़ 44 लाख 83 हजार की जारी की राशि जारी कर दी है।

जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना चौटाला ने बताया कि गत दिनों ग्रामीणों ने गांव की पेयजल किल्लत से अवगत करवाया गया था। जिसको लेकर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के माध्यम से जलघर के नवीनीकरण, टूटी हुई पाइप लाइनों को बदलने तथा पेयजल की लाइनों से वंचित गलियों में नई पाइप लाइन लगाने का एस्टीमेट तैयार करके मुख्यालय भिजवाया। सरकार ने विभाग द्वारा बनाए गए एस्टीमेट को मंजूरी प्रदान करते हुए 4 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है।

इससे पहले चरखी दादरी जिले के 16 गांवों को जल्द ही सामुदायिक केंद्रों की सौगात मिलेगी। पंचायत विभाग की इस योजना को सरकार ने अनुमति दे दी है। इतना ही नहीं ग्रांट की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। अब पंचायती राज विभाग की ओर से इस योजना को धरातल पर परवान चढ़ाने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी। गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण होने से करीब 1.10 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर कुल 35.54 करोड़ की ग्रांट खर्च की जाएगी।

बता दे कि गांवों में सामुदायिक केंद्रों की विशेष जरूरत होती है। इन केंद्रों में ग्रामीण सभा व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सरकार की ओर से गांवों में ज्ञान केंद्र भी बनाए जा रहे हैं जिनमें बैठकर लोग समाचार पत्र आदि पढ़ सकते हैं। इसके अलावा सरपंच भी अपना कामकाज निपटा सकते हैं। ज्ञान केंद्रों में आने वाले समय में वाईफाई की सुविधा भी शुरू होगी। अब गांवों में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए सरकार के निर्देशों पर सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराने की कवायद भी जल्द शुरू हो जाएगी। सामुदायिक केंद्र बनने का फायदा समाज के हर वर्ग को होगा।

दरअसल, जिले में इन 16 गांवों में सामुदायिक केंद्र का निर्माण मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा अनुसार होगा। मुख्यमंत्री की घोषणा को परवान चढ़ाने के लिए सरकार ने सामुदायिक केंद्रों के निर्माण की पहली किस्त के रूप में 17 करोड़ 64 लाख रुपये जारी किए हैं। अब जल्द ही निर्माण के लिए अगली प्रक्रिया शुरू होगी। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि एक अप्रैल से पहले धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+