पंजाब: बंद होने जा रहे 3 मशहूर टोल प्लाजा, मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान

दरअसल रोहन राजदीप कंपनी के तीन टोल प्लाजा, जिनमें माजरी (नवांशहर), चब्बेवाल व मानगढ़ (होशियारपुर) के नाम शामिल हैं, आज रात 12 बजे से बंद करने के लिखित आदेश भेज दिए गए हैं।

भगवंत मान

14 फरवरी की रात 12 बजे से राज्य के 3 मशहूर टोल प्लाजा बंद होने जा रहे हैं। इनमें दो टोल प्लाजा होशियारपुर जिले के और एक नवांशहर में है। पी.डब्ल्यू.डी विभाग ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक तीनों टोल प्लाजा एक ही कंपनी के हैं। नवांशहर के मजारी, होशियारपुर के नांगल शहीद और मानगढ़ में आते तीन टोल के तहत करीब 105 किलोमीटर सड़क आती है। इस सड़क पर हर 35 किलोमीटर के बाद कंपनी का एक टोल है। नवांशहर से दसूहा, पठानकोट और आगे जम्मू-कश्मीर जाने वालों को इन टोल पर शुल्क देना पड़ता था। पी.डब्ल्यू. डी विभाग के मुताबिक 15 फरवरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान इन टोल पर पहुंचकर लोगों को इसके बंद होने की जानकारी देंगे।

दरअसल रोहन राजदीप कंपनी के तीन टोल प्लाजा, जिनमें माजरी (नवांशहर), चब्बेवाल व मानगढ़ (होशियारपुर) के नाम शामिल हैं, आज रात 12 बजे से बंद करने के लिखित आदेश भेज दिए गए हैं, जिनकी प्रथम कापी विभाग के आदेशों की रोहन राजदीप कंपनी के मजारी टोल प्लाजे के मैनेजर सतवीर सिंह को दे दी गई। इन लिखित आदेशों में रात्रि 12 बजे से (14 फरवरी) टोल के सभी बेरिकेड व गेट हटा दिए जाएंगे ताकि कोई भी ट्रैफिक रुकावट न हो सके। इस संबंधी बातचीत करते हुए जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व जिला अध्यक्ष आप पार्टी नवांशहर सतनाम जलालपुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो लोगों के साथ वादे किए थे वह पूरे किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में विधायकों की ट्रेनिंग शुरू, CM भगवंत मान ने दी नसीहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+