खेडां वतन पंजाब दीयां 2022: 11 से 22 अक्तूबर तक 9 शहरों में होंगे मुकाबले
चंडीगढ़: खेल अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए शुरू की गई 'खेडां वतन पंजाब दीयां 2022' के आखिरी पड़ाव राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए खेल विभाग की तरफ से सब तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। 29 खेलों के यह मुकाबले 11 से 22 अक्तूबर तक 9 अलग-अलग शहरों में होंगे।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि ब्लॉक और जिला स्तरीय मुकाबलों के सफल प्रबंधन के बाद खेल विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए सब तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
मीत हेयर ने कहा कि इन राज्य स्तरीय टूर्नामैंट के विजेताओं को कुल 6 करोड़ रुपए के इनाम दिए जाएंगे। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को क्रमवार 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपए का नकद इनाम मिलेगा। इसके अलावा सर्टिफिकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की ग्रेडशन भी होगी।
खेल मंत्री के निर्देशों पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और डायरैक्टर राजेश धीमान ने समूह जिला खेल अफसरों के साथ मीटिंग की।












Click it and Unblock the Notifications