पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 2 दिन छुट्टी, 4 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
चंडीगढ़। हरियाणा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए चार जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। फरीदाबाद, पलवल, फतेहाबाद सहित हिसार में 22 और 25 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में भी इन दोनों तारीखों को अवकाश रहेगा।

मतदान के मद्देनजर जिलों के अधिकार क्षेत्र में राज्य सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन कार्यालयों व संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। पंचायती राज संस्थानों के क्षेत्रों में स्थित कारखानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही दुकानों आदि में भी 22 व 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे इन संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भी पंचायत चुनाव में अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगे।
छुट्टी को लेकर नोटिफिकेशन जारी
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से अवकाश को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। नोटिफिकेशन संबंधित जिलों के सभी विभागों के अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद जिलों में जिला परिषद, ब्लॉक समिति के लिए 22 नवंबर को और सरपंच-पंच के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। 5 से 11 नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 नवंबर को दस्तावेजों की जांच की जा चुकी है। इन जिलों में 615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील बूथ घोषित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications