झारखंड प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला, राजेश रांची के एडीएम

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला, राजेश रांची के एडीएम

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का स्थानांतरण- पदस्थापन किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे बंका राम को दुमका का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। सिमरिया, चतरा के कार्यपालक दंडाधिकारी अजय भगत को भूमि सुधार उप समाहर्ता, बरही बनाया गया है।

CM Hemant Soren

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव दीपू कुमार को जमशेदपुर का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जेपीएससी के उप सचिव कमल कांत गुप्ता को धनबाद का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) बनाया गया है। नगरीय प्रशासन के सहायक निदेशक योगेंद्र प्रसाद को धनबाद का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, साहेबगंज के जिला आपूर्ति पदाधिकारी जयदीप तिग्गा को जमशेदपुर का अपर उपायुक्त, समाज कल्याण के अवर सचिव राजेश नाथ आलोक को रांची का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) बनाया गया है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त रविशंकर विद्यार्थी को गृह विभाग में उप सचिव, वन विभाग के अवर सचिव प्रदीप कुमार को संयुक्त परिवहन आयुक्त, धनबाद के कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद को साहिबगंज का जिला आपूर्ति पदाधिकारी और ऊर्जा विभाग के अवर सचिव राजीव कुमार को अपर समाहर्ता दुमका बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+