प्रदेश में 11 सड़कों और 11 पुलों का होगा विस्तार, केंद्र ने 874 करोड़ रुपए किए मंजूर: दुष्यंत चौटाला

सफीदों से जींद तक 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा रोड, 65 किलोमीटर की लम्बाई के इस रोड पर लगभग 184.44 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आवश्यकतानुसार सड़कों को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) स्कीम के तहत राज्य की 11 सड़कों और 11 पुलों को चौड़ा और मजबूतीकरण करने की मंजूरी मिल गई है जिन पर करीब 874 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास हरियाणा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि वे हाल ही में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे और हरियाणा से संबंधित विभिन्न सड़कों के प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द स्वीकृत करने और राशि जारी करने का अनुरोध किया था, जिस पर नितिन गडकरी ने सकारात्मक कदम उठाते हुए उनकी डिमांड के अनुसार कई सड़कों को चौड़ा करने और मजबूती करने को मंजूरी दी है।

इन सड़कों-पुलों का होगा विस्तार

- पानीपत से सफीदों तक रोड होगा फोरलेन
- सफीदों से जींद तक 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा रोड, 65 किलोमीटर की लम्बाई के इस रोड पर लगभग 184.44 करोड़ रूपये खर्च होंगे
- उचाना से लितानी तक 17.83 किलोमीटर लम्बाई के रोड को सात मीटर तक चौड़ा करने और मजबूत करने पर 43.71 करोड़ रूपये खर्च होंगे
- हांसी-तोशाम रोड को हिसार जिला की सीमा तक फोरलेन किया जाएगा
- हांसी-तोशाम सड़क के तीन पुल भी होंगे चौड़े, इन पर 60 करोड़ रूपये खर्च होंगे
- कालांवाली-डबवाली रोड का 25.64 करोड़ से और वाया देसूजोधा रोड का 34.11 करोड़ से चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा
- दादरी-बौंद रोड तथा दादरी-चिड़िया गांव तक के रोड को क्रमश: 73.71 करोड़ व 62.30 करोड़ रूपये खर्च करके चौड़ा और मजबूत किया जाएगा
- 27.43 करोड़ रूपए की लागत से करनाल-काछवा-सांबली-कौल रोड तथा इस पर दो पुलों को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा
- 33.82 करोड़ रूपये की लागत से असंध-कैथल रोड और इस पर दो पुलों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को मिली मंजूरी
- 49.90 करोड़ रुपए की लागत से असंध-सिरसल रोड और इस पर चार पुलों का मजबूतीकरण तथा चौड़ीकरण किया जाएगा
- कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे होगा फोरलेन, 129.40 करोड़ रूपये होंगे खर्च
- 149.63 करोड़ रूपए की लागत से हिसार में सूरेवाला मोड़ से वाया टोहाना होते हुए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर तक की सड़क होगी टू-लेन, पेवड-शोल्डर भी बनाए जाएंगे

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी भी देश एवं प्रदेश की तरक्की का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है, इसलिए भविष्य में भी जरूरत के अनुसार सड़कों को चौड़ा और मजबूत किया जाता रहेगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क नेटवर्क को निरंतर मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि नई सड़कें भी बनाई जा रही हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सड़क तंत्र के मजबूत होने से उद्योगों के विकास को भी नई दिशा मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+