दिल्ली में जल्द शुरू होंगे 100 नए मोहल्ला क्लिनिक- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्लीवासियों तक प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की आसानी से पहुंच हो, इसलिए हम जल्द ही 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रहे हैं।

दिल्ली, 6 जून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली वालों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सरकार आने वाले दिनों में दिल्ली में 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू करने जा रही है। इन मोहल्ला क्लीनिकों का निर्माण कार्य अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इस बाबत सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्लीनिकों की शुरुआत जल्द से जल्द की जाए, जिससे कि आम जनता इसका लाभ उठा सकें।

manish sisodia

मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य विभाग व पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्लीनिकों की शुरुआत जल्द से जल्द की जाए ताकि आम जनता इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का मोहल्ला क्लीनिक मॉडल देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली का शानदार व अनूठा मॉडल है। उन्होंने कहा कि हर दिल्लीवासियों तक प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की आसानी से पहुंच हो, इसलिए हम जल्द ही 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रहे है। इन क्लीनिकों का निर्माण कार्य अपने अंतिम दौर में चल रहा है और जल्द ही ये आम जनता के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी मोहल्ला क्लीनिकों को डिजिटलाईज्ड करने का काम भी तेजी से चल रहा है और बहुत से मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से डिजिटलाईज्ड हो चुके है, जहां टेबलेट के माध्यम से मरीजों व उसकी बीमारी से जुडी जानकारियां एकत्र की जाती है। मोहल्ला क्लीनिक किसी भी बीमारी का पता लगाने का पहला पॉइंट है। इनके डिजिटलाईज्ड होने के बाद यहां से आने वाले डेटा का प्रयोग दिल्ली में किसी भी स्थान पर किसी बीमारी के पनपने से पहले ही उसका निदान करने के लिए किया जाएगा। साथ ही डॉक्टर को एक क्लिक के माध्यम से ही मरीजों की सारी मेडिकल हिस्ट्री का पता चल जाएगा। इसकी मदद से डॉक्टर मरीज को और बेहतर उपचार दे पाएंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में वर्तमान में 519 मोहल्ला क्लीनिक हैं जहां लोगों को 212 प्रकार के टेस्ट व सभी बेसिक दवाइयां सहित सभी प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+