जमशेदपुर में फिर से दौड़ेंगीं 100 सिटी बसें, विभाग ने दी हरी झंडी
शहर में फिर जल्द ही 100 नई सिटी बसें दौड़ने लगेंगी। नगर विकास विभाग ने सिटी बस संचालन को मंजूरी दे दी है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने बसों का संचालन करने के लिए रेट और रूटों का निर्धारण तय कर रहा है, ताकि इसमें कि
भुवनेश्वर,9 सितंबरः शहर में फिर जल्द ही 100 नई सिटी बसें दौड़ने लगेंगी। नगर विकास विभाग ने सिटी बस संचालन को मंजूरी दे दी है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने बसों का संचालन करने के लिए रेट और रूटों का निर्धारण तय कर रहा है, ताकि इसमें किसी तरह की परेशानी न हो। इस महीने के अंत तक बसों के रूट और रेट पर फैसला लिया जा सकेगा।

शहर में हर दिन 25 से 30 हजार लोग बसों की सवारी करते हैं। फिलहाल, 90 से अधिक निजी मिनी बसें चलती हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। 2010 में जमशेदपुर में जेएनएनयूआरएम (जवाहर लाल नेहरू अर्बन पुनरोत्थान मिशन) के तहत जमशेदपुर अक्षेस को 50 बसें दी गई थीं। कुछ माह तक चलने के बाद अक्षेस बसें नहीं चला पाई और सभी बसें सिदगोड़ा डिपो में रखरखाव के अभाव में खटारा हो गईं।
इस सिलसिले में एमवीआई को पत्र लिखकर बसों का जांच कर रिपोर्ट मांगी गई हैं, जिससे उन बसों को चलाया जा सके। जो खराब हो गई है, उसके बदले में सरकार से नयी बसों की मांग की जाएगी। इसके अतिरिक्त नई बसों की खरीदारी के भी प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर तैयार की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications