क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

CM Hemant Soren: झारखंड में खोदे जाएंगे 1 लाख कुएं, हेमंत सरकार ने खेती के लिए बनाया बड़ा प्लान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 40 फैसले लिए गए। जिसमें 1 लाख कुएं खोदने का प्रस्ताव भी शामिल है।

Google Oneindia News
Hemant Soren

झारखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को जिला स्तर की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण के अलावा सिंचाई योजनाओं के तहत एक लाख कुओं के निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 15 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 40 फैसले लिए गए. जिसमें 1 लाख कुएं खोदने का प्रस्ताव भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, 'बिरसा सिंचाई कुआं संवर्धन मिशन' के कार्यान्वयन के लिए स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत एक लाख कुओं का निर्माण किया जाएगा। जिससे राज्य के खेतों की सिंचाई में मदद मिलेगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने चाईबासा और दुमका में 195 करोड़ रुपये की लागत से दो आवासीय विद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। वहीं, महाराष्ट्र नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तर्ज पर झारखंड नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है. वहीं, राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट भी कैबिनेट से पारित हो गया।

झारखंड चिकित्सा सेवा से संबद्ध व्यक्तियों, चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं सम्पत्ति नुकसान निवारण) विधेयक, 2023 की स्वीकृति दी गई। राज्य के डॉक्टरों, नर्स, चिकित्सा सेवा संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झारखंड चिकित्सा सेवा से संबंद्ध व्यक्तियों, चिकित्सा सेवा संस्थान हिंसा एवं संपत्ति नुकसान निवारण विधेयक 2023 की स्वीकृति दी गई। इस विधेयक को इसी विधानसभा सत्र से पारित कराके कानूनी रूप दिया जाएगा।

CM Hemant Soren ने की कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षाCM Hemant Soren ने की कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा

Comments
English summary
1 lakh wells will be dug in Jharkhand, Hemant government made a big plan for farming
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X