जानिए सिंदूर लगाने या घंटी बजाने का सही कारण..
बैंगलोर। हमारे देश में कहा जाता है कि यहां हर चार कदम पर पानी बदल जाता है, कला और संस्कृति वाले इस देश में बहुत सारी परंपराओं की प्रथा है। जिनमें से कुछ प्रथाएं तो ऐसी हैं जो ना जाने कब से चली आ रही हैं किसी को खबर नहीं लेकिन अगर आप उन पर गौर फरमाएं तो आप पायेंगे इन परंपराओं का सीधा संबंध इंसान के स्वास्थ्य से है, जो कि उसे स्वस्थ रखने के लिए काफी जरूरी है।
लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के बारे में वो बातें जो आप नहीं जानते
आइये आज हम आपको ऐसी ही कुछ हिंदुओं से जुड़ी प्रथाओं के बारे में बताते हैं जिसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। जिन्हें विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

तांबे के सिक्के का पानी में फेंकना
अक्सर आपने सुना होगा कि सिक्के को पानी में फेंकने से इंसान की हर ख्वाहिश पूरी होती है। लोग आज भी नदी में खड़े होकर सिक्के को पानी में लेकर ऊपर वाले से विश मांगते हैं और उसके बाद सिक्के को पानी में फेंक देते हैं। यह प्रथा सदियों पुरानी है, पुराने समय में सिक्के तांबे के होते थे। पानी के जरिये अगर तांबा शरीर के अंदर पहुंचे तो इंसान को स्वास्थ्य लाभ होता है इस कारण ये प्रथा बनायी गई थी। खैर अब तांबे के सिक्के नहीं मिलते फिर भी इस प्रथा को लोग आज भी मानते हैं।

सिंदूर लगाना
भारत में विवाहित स्त्रियों का मानक ही सिंदूर है, बिना सिंदूर के लड़की शादी-शुदा मान ही नहीं जाती है। लेकिन सिंदूर केवल श्रृंगार का माध्यम नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक सोच भी दर्शाता है। सिंदूर हल्दी, फिटकरी, मरक्यूरीसे मिलकर बना होता है जो कि महिलाओं के बीपी को कंट्रोल करता है।

दही का होना शुभ
हर शुभ काम के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। शादी या पूजा-पाठ के हर भोजन में दही का प्रयोग होता है क्योंकि अक्सर इस समय लोग व्रत रखते हैं। खाली पेट होने के काऱण इंसान को एसिडिटी की समस्या होती है इस कारण दही खिलाई जाती है जो चित्त और पेट दोनों को ठंडा रखती है।

घंटी
आपने अक्सर मंदिर या चर्च में घंटी देखी होगी लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल इस परंपरा का प्रयोग इंसान के ध्यान को एक जगह फोकस करना है। घंटे की आवाज के कारण इंसान का क्रियाशील भटकने वाला दिमाग एक ही प्वाइंट पर सोचने लगता है इसलिए घंटियों का प्रयोग मंदिरों में होता है।

चूड़ियां
चूड़ी या कंगन ना जाने कब से हमारे देश की महिलाएं पहनती चली आ रही हैं लेकिन शायद आप में बहुत कम लोग जानते होंगे कि चूड़ी या कंगन पहनने से हाथ में हमेशा धर्षण होता है जो कि रक्त संचार को दुरूस्त करता है।

असुर महिषासुर के नाम पर है मैसूर का नाम जानिए क्यों?
असुर महिषासुर के नाम पर है मैसूर का नाम जानिए क्यों?
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications