Motivational Story: 'सच्ची खुशी' और 'आनंद में रहने' का सही मतलब क्या है?
नई दिल्ली। दैनिक जीवन में एक सवाल से हम सबका सामना अक्सर होता है- आप कैसे हैं? लगभग हर भद्र व्यक्ति अपने परिचित से मिलने पर यह सवाल करता ही है और इसके जवाब भी लगभग एक से ही मिलते हैं- मज़े में हैं, आनन्द में हैं, ठीक हैं, सब बढ़िया वगैरह वगैरह। क्या इन सभी जवाबों का मतलब एक समान ही होता है? शब्द- शब्द का भेद है और हर एक शब्द मायने रखता है, अर्थ को बदलने, अपने प्रयोग से एक ही वाक्य के कई अर्थ प्रस्तुत करने की क्षमता रखता है।

तो आज देखते हैं कि मज़ा और आनंद कैसे अपने अर्थ को अलग और रोचक बनाते हैं-
एक संत थे। उनके अनेक भक्त थे। जब भी कोई उनसे हाल- चाल पूछता, वे तुरंत कहते- आनंद में हूं। यदि कोई कहता कि आप मज़े में हैं, तो वे पलटकर कहते- हां, आनंद में हूं। लोग उनकी बात सुनकर हैरान रह जाते। एक दिन एक भक्त ने उन्हें टोक दिया। उसने कहा- महाराज! आप हमेशा कहते हैं कि मैं आनंद में हूं। कोई पूछता है कि आप मज़े में हैं, तब भी आप पलटकर कहते हैं कि मैं आनंद में हूं। मज़ा और आनंद तो पर्यायवाची शब्द ही हैं, फिर आप इनका अलग प्रयोग क्यों करते हैं। संत ने मुस्कुराते हुए कहा- देखो बेटा! हम समझने के लिए शब्दों को एक अर्थ में प्रयोग अवश्य करते हैं, पर वास्तव में हर शब्द अपना एक विशिष्ट अर्थ रखता है। आनन्द और मज़ा, ये दोनों शब्द एक ही अर्थ में प्रयुक्त होते हैं, लेकिन जब हम इनके विशिष्ट अर्थ को देखें, तो बहुत ही सूक्ष्म अंतर स्पष्ट होता है।
लोगों को अलग-अलग चीजों में मजा आता है
जब हम मज़े की बात करते हैं, तो हमारे सामने कुछ दृश्य आते हैं। किसी को शॉपिंग करके बहुत मज़ा आता है, तो किसी को होटल में खाना खाकर। कोई सैर-सपाटे में मज़ा पाता है, तो कोई सिनेमा देखकर। इन समस्त कार्यों में पैसा खर्च करना पड़ता है अर्थात ये सब भौतिक सुख के कारक होते हैं और इनसे मिलने वाला सुख थोड़े समय के लिए होता है। कुछ समय बाद इन्हें वापस पाने की इच्छा होने लगती है।
आनंद की बात करते हैं तो स्वरूप बदल जाता है
जब हम बात आनंद की करते हैं तो स्वरूप बदल जाता है। आनन्द आत्मिक प्रसन्नता से जुड़ा है। जब कोई व्यक्ति अपने परिवारजनों, अपने आत्मीयों, अपने प्रियजनों के साथ सुंदर समय बीताता है, तब उसे आनन्द प्राप्त होता है। जब कोई व्यक्ति अपने मित्रों के साथ दिल खोलकर बात करता है और संतुष्टि पाता है, तब उसे परम आनन्द मिलता है। जब धार्मिक स्वभाव का कोई व्यक्ति अपने ईष्ट की आराधना, उनके ध्यान में डूबता है, तब उसे परमानंद की प्राप्ति होती है। जब कोई प्रेमी युगल साथ में समय बिताता है, तो वह आनंद में डूब जाता है। जब एक दंपति अपने बच्चों को खिलखिलाते, खेलते देखता है, तब उसे परम आनन्द प्राप्त होता है। आनन्द में पैसे की कोई भूमिका नहीं होती। इस तरह आनन्द मन के सुख से जुड़ा है और मज़ा तन के सुख से। सुख दोनों ही स्थितियों में है, पर मज़ा देने वाला सुख क्षणिक है और आंनद देने वाला सुख अनंत है। यही कारण है कि मैं सदा आनन्द की ही बात करता हूं। संत महाराज की व्याख्या इतनी स्पष्ट, इतनी सारगर्भित थी कि हर कोई उनकी वाणी, उनके भाव, उनके ज्ञान के आगे नतमस्तक हो गया।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications