Raksha Bandhan 2025: इस बार भद्रा रहित है श्रावणी पूर्णिमा, क्या है राखी बांधने का बेस्ट टाइम?

Raksha Bandhan 2025: श्रावण पूर्णिमा पर हर बार भद्रा का साया रहता है लेकिन इस बार अनेक वर्षों में यह अवसर आया है जब पूर्णिमा भद्रा रहित है,आज बहनें अपने भाई की कलाई पर पूरे दिन राखी बांध सकेंगी। श्रावण पूर्णिमा पर यजुर्वेदी और अथर्ववेदियों का एवं इसी दिन श्रवण नक्षत्र होने से ऋग्वेदियों का श्रावणी उपाकर्म किया जाएगा। रक्षाबंधन का शास्त्रीय समय अपराह्नकाल होता है।

इस दिन अपराह्नकाल दिन में 1 बजकर 50 मिनट से सायं 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि दिन में 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। ऐसी स्थिति में धर्मशास्त्राचार्यों ने ऐसी तिथि को साकल्पादितिथि के रूप में माना है।

Raksha Bandhan 2025

यदि कोई तिथि सूर्योदय से तीन मुहूर्त तक अर्थात् दो से ढाई घंटे तक रहती है तो वह तिथि सूर्योदय सकला अर्थात् पूरे दिन मानी जाती है। अत: अपराह्नकाल में रक्षाबंधन कार्य किया जाएगा। इस समय लाभ-अमृत चौघड़िया भी रहेगा। इसके अतिरिक्त कुल परंपरानुसार समय में भी राखी बांधी जा सकती है।

भद्रारहित है आज की पूर्णिमा (Raksha Bandhan 2025)

पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ हुई थी। चूंकि पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से ढाई घंटे के बाद प्रारंभ हो रही है इसलिए इस दिन केवल व्रत और सत्यनारायण कथा आदि कर्म ही किए गए थे किंतु सूर्योदयकालीन पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को होने के कारण रक्षा बंधन आज ही किया जाएगा। भद्रा भी 8 अगस्त को ही पूर्णिमा प्रारंभ होते ही दोप 2:12 से प्रारंभ हो गई है इसलिए 9 अगस्त को भद्रा रहित पूर्णिमा आई है।

रक्षाबंधन मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025)

श्रवण पूजन कब करें ( (Raksha Bandhan 2025)

अनेक परिवारों में श्रावणी पूर्णिमा के दिन श्रवण कुमार का पूजन करने की परंपरा है। श्रवण पूजन 9 अगस्त को ही किया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इसलिए श्रवण पूजन तिथि समाप्त होने से पूर्व ही किया जाएगा। श्रवण पूजन करके उन्हें खीर-पूड़ी का भोग लगाया जाता है।

यह पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: क्या रक्षा बंधन पर रहेगा भद्रा का असर? कब है राखी बांधने का मुहूर्त?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+